दर्पण न्यूज दिवा (मुंबई) | 15 जुलाई 2026 :-
शासकीय पॉलिटेक्निक ठाणे में द्वितीय वर्ष डिप्लोमा अभियांत्रिकी के विद्यार्थियों के लिए “इनोवेटिव माइंडसेट” विषय पर एक विशेष प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष दिनेश कांबले तथा प्रो. प्राची चिलवंत के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर प्रख्यात प्रेरक वक्ता, माइंडसेट गुरु एवं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक प्रो. डॉ. दिनेश गुप्ता आनंदश्री मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
अपने व्याख्यान में उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार (Innovation) की सोच विकसित करने के लिए “एम.आर.एफ. (MRF) मंत्र” से परिचित कराया। उन्होंने इनोवेशन के सिद्धांतों के साथ-साथ व्यावहारिक उदाहरणों और सरल तकनीकों के माध्यम से बताया कि कैसे एक सामान्य विचार को भी सफल नवाचार में बदला जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अनेक प्रश्न पूछे। व्याख्यान के अंत में विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक और उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। इस सत्र ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और नवाचार के प्रति उत्साह का संचार किया।