दर्पण न्यूज बोधगया :- भगवान बुद्ध का 2570 वीं जयंती बिहार के बोधगया में धूमधाम से मनाई गई। शुक्रवार 1 मई 2026 को बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बोधगया में थाइलैंड, वियतनाम समेत कुछ और देशों के श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध की भव्य शोभायात्रा निकाली।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर ज्ञान की नगरी बोधगया में बुद्ध टेंपल मैनेजमेंट कमेटी द्वारा भगवान बुद्ध की 2570 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा और भगवान बुद्ध की जयंती के मौके पर भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया स्थित 80 फीट से बोधगया मुख मंदिर तक शांति शोभा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बीटीएमसी के सचिव डॉ महाश्वेता महारथी, बीटीएमसी के सदस्य अरविंद सिंह, आर्यपाल भंते सहित कई देशों के भगवान बुद्ध को मानने वाले बौद्ध धर्म के अनुयायी, बौद्ध भिक्षु और स्थानीय स्कूलों के सैकड़ों बच्चे शामिल हुए/